हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में मासूम नाबालिक बच्ची की हत्या के बाद हरिद्वार के लोगो मे गहरा आक्रोश है। जिस किसी ने भी इस घटना के बारे में सुना वो सहम गया है। गमगीन माहौल में मासूम के अंतिम संस्कार के बाद भी दिनभर सांत्वना देने वालो का तांता लगा रहा। तमाम राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों द्वारा हत्यारों को फांसी दिए जाने की माँग सरकार से की है। समाजसेेवी व काँग्रेस नेता विभाष मिश्रा ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी। विभाष मिश्रा का कहना है कि हरिद्वार में हुई घटना ने उन्हें झकझोर दिया है। विभाष मिश्रा ने उत्तराखंड सरकार से माँग की है की जो दूसरा आरोपी फरार है उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। विभाष मिश्रा ने मांग की, कि फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर दोनों हत्यारों को फाँसी की सजा देकर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाए। गौरतलब है की हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की मौत से सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है और दूसरे आरोपी को दबोचने की कोशिश में जुटी है। घटना के बाद से लोगो में भारी आक्रोश है और लोग लगातार हत्यारों को सख्त सजा देने की माँग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *