हरिद्वार, 16 जुलाई – प्राकृतिक संरक्षण का संदेश देने वाला लोक पर्व हरेला हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हरिद्वार में भी वन विभाग के नगर वन में आयोजित हरेला के मुख्य कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री, कमिश्नर गढ़वाल मंडल, जिलाधिकारी समेत तमाम अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाज सेवियों ने यहां करीब दो सौ पौधे लगाए। इसके साथ ही पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर बरगद, पीपल, रुद्राक्ष जैसी प्रजातियों के वृक्ष लगाए गए। जिला प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आज सभी को प्राकृतिक संरक्षण को एक अभियान बनाने के लिए संकल्प लेना चाहिए।

