हरिद्वार, 16 जुलाई – लोक पर्व हरेला के अवसर पर हरिद्वार के लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। हरिद्वार के कांगड़ी ग्राम स्थित प्रेम निवास आश्रम में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साधु संतों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ वृक्षारोपण किया। इसके साथ ही मौसमी फल आम की पार्टी भी की गई।
लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरेला लोक पर्व पर प्रदेश भर में लाखों पेड़ लगाए जा रहे हैं और आम लोग भी इसमें बढ़-चढ़कर भागीदार बन रहे हैं।

