हरिद्वार, 17 जुलाई – आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में कई राज्यों के आलाधिकारियों ने समन्वय बैठक की। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में यूपी, हरियाणा, पंजाब के साथ कई अन्य राज्यों के अधिकारी इस बैठक में मौजूद रहे।

बैठक में कांवड़ मेले के दौरान आपसी समन्वय पर चर्चा हुई। इस दौरान कांवड़ियों की भीड़, उनके रूट और सुरक्षा को लेकर वार्ता की गई। गौरतलब है कि बीते सालों में कांवड़ मेले में लगातार कावड़ियों की संख्या बढ़ी है, यही वजह है कि कांवड़ मेले के दौरान भीड़ प्रबंधन को लेकर भी बात हुई।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने कहा कि कांवड़ मेला हमेशा चुनौती भरा होता है और हरिद्वार इसका केंद्र होने के कारण सबसे ज्यादा यहीं फोकस रहता है, लिहाजा सभी राज्य आपसी सहयोग से कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *