हरिद्वार, 20 जुलाई – मुख्यमंत्री पुष्कर धामी 21 जुलाई को हरिद्वार दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.10 मिनट पर होटल अलकनन्दा में उत्तराखण्ड निवेश एवं आधारिक संरचना विकास बोर्ड, द्वारा संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर से सम्बन्धित परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री 12.30 बजे कांवड मेला-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में सीसीआर० भवन में रखी गई बैठक में प्रतिभाग करेंगे। वहीं 3.15 पर मुख्यमंत्री मैंगो फार्म में रखी गई ‘आम उत्सव’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

