हरिद्वार, 1 अगस्त – हरिद्वार पुलिस ने 31 जुलाई को चैकिंग के दौरान बहादराबाद क्षेत्र से अवैध स्मैक ले जाते हुये आरोपित को 17 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा।
कोतवाली पर नियमानुसार आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अवैध मादक पदार्थ के बिक्री/परिवहन करने वालों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
पुलिस टीम –
उ0नि0 विकास रावत
कानि0 विवेकानन्द

