हरिद्वार – हरिद्वार में हुए चर्चित हत्याकांड के बाद राजनीति तेज हो गई। काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। हत्याकांड में फरार आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को तुरंत न्याय दिलाने की माँग को लेकर प्रीतम सिंह ने हरिद्वार सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। धरने के बाद प्रीतम सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी। धरने के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश सरकार के विरोध में कई कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में काले झंडे लेकर पहुँचे और धरना स्थल पर झंडे लहरा कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रीतम सिंह ने कहा कि हाथरस और निर्भया कांड की तरह हरिद्वार में मासूम के साथ यह अपराध हुआ है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में कुम्भ होने जा रहा है, इस तरह की घटना से हरिद्वार से क्या संदेश जाएगा। वही प्रीतम सिंह ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और कहा कि जब घटना के बाद अभियुक्त से उसके मकान की चाबी माँगी गई तो पुलिस ने उसी वक्त उसे वही गिरफ्तार क्यो नही किया। उन्होंने कहा कि अपराधियों में कानून का खौफ नही रह गया है। प्रीतम ने घटना के विरोध में कैंडल मार्च और धरना प्रदर्शन करने वालो लोगों पर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे पर भी सरकार को घेरा और कहा कि सरकार और भाजपा के लोग कोई कार्यक्रम करें उसमें कोरोना गाइडलाइंस का उलंघन नही होता है। लेकिन अन्य लोग ऐसा करें तो नियमो के उलंघन का आरोप लगाकर उन पर मुकदमा किया जा रहा है। उन्होंने साफ तौर से चेतावनी दी कि सरकार चाहे जितने मुकदमे करे काँग्रेस डरने वाली नही है, इस घटना के विरोध में वो कल देहरादून में कैंडल मार्च निकलेंगे और जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नही मिलेगा उनका ये विरोध जारी रहेगा।
वही इस धरने में पूर्व विधायक अमरीश कुमार, हरिद्वार मेयर अनिता शर्मा, पूर्व दर्जाधारी संजय पालीवाल, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष विमला पांडेय, रामविशाल देव, रवि बहादुर, संजय अग्रवाल, अनुज शर्मा, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *