हरिद्वार, 3 अगस्त – हरिद्वार जिला कलेक्ट्रेट में साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता मे आयोजित जनसुनवाई में जनपदवासियों ने राजस्व, भूमि विवाद, बिजली, अतिक्रमण, जलभराव, पेयजल और राशन कार्ड जैसी विभिन्न समस्याओं से जुड़ी कुल 25 शिकायतें दर्ज कराईं। जिलाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि शेष मामलों को शीघ्र कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया। ​

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समाधान शीर्ष प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध सीमा में किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जिन मामलों में स्थलीय निरीक्षण की आवश्यकता है, वहाँ अधिकारी समन्वय बनाकर तुरंत समाधान सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *