हरिद्वार 4 अगस्त – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहे, हरिद्वार पहुंचकर मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों का स्वागत किया और कांवड़ियों के पांव पखारकर सेवा का संदेश दिया।

कावड़ शिविर में मुख्यमंत्री ने शिव भक्तों के लिए आयोजित भंडारे में स्वयं कांवड़ यात्रियों को भोजन परोसा। इस दौरान हरकी पैड़ी समेत तमाम स्थानों पर शिव भक्तों के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई गई। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान और भोजन पाकर शिव भक्त कांवड़िया अति उत्साहित नजर आए।

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें लगातार कावड़ियों की सेवा करने का अवसर मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने सभी शिव भक्तों से सुरक्षित और स्वच्छ यात्रा करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *