हरिद्वार, 25 सितंबर – आगामी कुंभ को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 2027 में होने वाले कुंभ में इस बार पुलिस आधुनिक AI बेस्ड तकनीकि का सहारा लेगी। सोशल मीडिया पर अफवाहें रोकने के लिए भी विशेष सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाएगा।
हरिद्वार पहुंचे एडीजी प्रशासन एपी अंशुमान ने कुंभ मेला डीआईजी के अलावा हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी जिले की पुलिस के साथ बैठक की जिसमें कुंभ मेले के दौरान पुलिस लाइनों, बैरक, होर्डिंग एरिया के अलावा अस्थायी थानों के निर्माण पर चर्चा की गई।
एडीजी प्रशासन ने बताया कि आने वाले तीर्थयात्रियों को दिक्कत ना हो, इसके लिए कुंभ में आने वाले पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
