हरिद्वार, 7 सितंबर – भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के सभी जिलों में सामाजिक सौहार्द धरना आयोजित किया। बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर देश को जातियों के आधार पर बांटने का आरोप लगाया।

हरिद्वार के देवपुरा चौक पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कैबिनेट मंत्री खजान दास, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, राज्य मंत्री और संगठन के कई नेताओं समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने कांग्रेस पर जातिगत राजनीति और लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। साथ ही इस मामले को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा।

बीजेपी नेताओं ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में जाति आधारित राजनीति की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *