हरिद्वार, 21 सितंबर – हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक को धमकी देने वाले आरोपी को सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम हिमांशु कोली है। आरोपी जेल में बंद अपनी पत्नी से मुलाकात के दौरान हुई पूछताछ से नाराज था। उसका गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कोई संबंध नहीं है। लेकिन पूर्व में यह भी जेल जा चुका है।
हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया।
