हरिद्वार, 26 सितंबर – बहादराबाद के शांतरशाह कोतवाली क्षेत्र में 14 सितंबर को हुए हैप्पी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते हैप्पी की हत्या की गई थी। शुक्रवार देर रात बहादराबाद पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे दो बदमाशों में से एक के पैर में गोली लगी, जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घायल बदमाश की पहचान मुदस्सिर के रूप में हुई है।

बहादराबाद कोतवाली में प्रेस वार्ता कर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पूरे मामले का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि फरार चल रहे बदमाश इस्तकार की हैप्पी से पुरानी रंजिश थी। 2022 में हैप्पी ने मुखबिरी कर उसे गिरफ्तार कराया था। जेल से छूटने के बाद वो स्मैक का काम करने लगा। हैप्पी उसे फिर से जेल भिजवाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। इसलिए ही इस्तकार ने हैप्पी की हत्या की साजिश रची थी।

हत्या की वारदात में मुदस्सिर समेत पांच लोगों का नाम सामने आया है। फरार चल रहे चारों बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *