हरिद्वार, 26 सितंबर – हरिद्वार के कनखल कोतवाली क्षेत्र में आईटीआई कॉलेज के पास स्कूटी सवार महिला के गले से सोने की चैन झपटने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर चैन स्नैचर है। अकेली महिलाओं को निशाना बनाता है और इससे पहले भी चैन स्नैचिंग के मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ कनखल, ज्वालापुर और रानीपुर कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके कब्जे से छीनी गई सोने की चैन, 315 बोर का तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। बीती 20 सितंबर को महिला घर के काम से हरिद्वार गई थीं और लौटते वक्त आरोपी उसकी चैन छीनकर फरार हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *