रुड़की, 30 सितंबर – संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की, दीपक रामचंद्र शेट द्वारा कोषागार रुड़की का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोषागार में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं, अभिलेखों, वित्तीय कार्यों एवं सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया गया।

संयुक्त मजिस्ट्रेट द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, कार्यों के समयबद्ध निस्तारण तथा कार्यालयीन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान कोषागार की कार्यप्रणाली से संबंधित आवश्यक बिंदुओं की समीक्षा करते हुए पारदर्शिता एवं दक्षता के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *