हरिद्वार, 30 सितंबर – हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार जनपद में पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में एआरटीओ नहीं झा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह द्वारा चिकित्सकों को पीएम राहत योजना के संबंध में संवेदनशील एवं जागरूक किया गया। इस दौरान iRAD से नरेश मिश्रा द्वारा योजना के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं प्रमुख प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई।

योजना के अंतर्गत पात्र सड़क दुर्घटना पीड़ितों को ₹1.50 लाख तक का कैशलेस उपचार, आपातकालीन सहायता हेतु ERSS-112, सभी सड़कों पर योजना का कवरेज तथा जिला स्तरीय शिकायत निवारण व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी गई। योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सीएमओ कार्यालय एवं जनपद के सभी सीएससी केंद्रों पर योजना संबंधी फ्लेक्स लगाए गए हैं, ताकि आमजन एवं सड़क दुर्घटना पीड़ितों को योजना का लाभ समयबद्ध रूप से प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *