हरिद्वार, 2 अक्टूबर – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के कैंप कार्यालय खन्ना नगर में श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर दोनों महान विभूतियों को नमन किया गया।

इस अवसर पर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सत्याग्रह के सिद्धांतों को स्मरण किया गया। साथ ही भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता की दिशा में नई राह दिखाई, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, साहस और दृढ़ नेतृत्व के माध्यम से देश की सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जीवन आज भी प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने दोनों महान नेताओं के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्रहित, समाजसेवा और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी का संपूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और राष्ट्रसेवा का संदेश देता है। उन्होंने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर देश को स्वतंत्रता के आंदोलन में एकजुट किया। महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को शांति, सद्भाव, स्वच्छता और सामाजिक समरसता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर वलाल एडवोकेट राज कुमार अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष तुषांक भट्ट, राजेंद्र कटारिया, महामंत्री राकेश नौडियाल, मंडल मंत्री ममता सैनी, मीनाक्षी मित्तल, मोनिका चौहान, मनोज वर्मा धीर सिंह, लक्ष्मण कटारिया, सुशांत गुप्ता, राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *