हरिद्वार, 17 अक्टूबर – अंकिता भंडारी केस को लेकर भाजपा और कांग्रेस फिर आमने सामने है। पिछले कई दिनों से इस मुद्दे को लेकर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं। वहीं नवनियुक्त राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम पर सवाल उठाए जाने के बाद श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने हरिद्वार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दुष्यंत गौतम का समर्थन किया और कांग्रेस पर राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने कहा कि दुष्यंत गौतम श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अंकिता भंडारी प्रकरण को राजनीतिक मुद्दा बना रही है।

उन्होंने कहा कि केस की जांच कर रही हैं टीमों के पास दुष्यंत गौतम का नाम कहीं नहीं आया। इसके बावजूद उनके खिलाफ सवाल उठाना राजनीतिक दुर्भावना को दर्शाता है। उन्होंने अंकिता भंडारी के माता पिता को दिल्ली ले जाने को भी राजनीतिक गतिविधियों से जोड़ते हुए सवाल उठाए।

बाइट – सुरजीत सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *