हरिद्वार, 17 अक्टूबर – हरिद्वार में सीबीआई ने बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से आज लंबी पूछताछ की। शिवालिक गेस्ट हाउस में हुई इस पूछताछ में सुरेश राठौड़ से सीबीआई ने अंकिता भंडारी केस को लेकर करीब 3 तक पूछताछ की।
सीबीआई पूछताछ के बाद सुरेश राठौड़ ने बताया कि सीबीआई को वह जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं और आगे भी पूरा सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने जो भी उनसे सवाल पूछा उसका उन्होंने जवाब दिया है और आगे भी इसी तरह से वह सहयोग करते रहेंगे।
आपको बता दें कि कोर्ट ने इस मामले में 3 आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। हालांकि केस की जांच से संतुष्ट न होने पर परिजनों ने पूरे मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की थी, जिसके बाद उत्तराखंड सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। जांच के क्रम में ही सीबीआई की टीम आज हरिद्वार पहुंची थी।
