हरिद्वार, 1 नवंबर – तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने माँ गंगा जी और भगवती का आशीर्वाद लेकर विधानसभा चुनाव 2027 हेतु हरिद्वार नगर विधानसभा के लिए अपना आवेदन किया है।
उज्ज्वल पंडित ने अपना बायोडाटा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पंडित आशुतोष शर्मा को सौंपा।
आवेदन सौंपने के बाद उज्ज्वल पंडित ने कहा कि मुझे आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मेरे पिछले दो दशक से भी अधिक के कार्यों पर विचार करते हुए मुझे हरिद्वार नगर की सेवा करने का अवसर प्रदान करेगा।
