हरिद्वार, 1 नवंबर – हरिद्वार में जिला प्रशासन और युवा कल्याण विभाग प्रांतीय रक्षक दल के द्वारा युवा महोत्सव का आयोजन कराया गया। हरिद्वार के ऋषिकुल ऑडिटोरियम में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के सांस्कृतिक ट्रैक के तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें जिले भर के सभी विकास खण्डों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर युवाओं और प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। हरिद्वार के ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में लोक नृत्य, गायन, भाषण प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक जैसी तमाम प्रस्तुतियां दी गईं।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आज का युवा नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, युवा जिलों और राज्य से निकलकर राष्ट्रीय पटल पर अपना और अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रहा है।
