हरिद्वार, 17 नवंबर – होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा जारी पत्र दिनांक 16 नवंबर 2026 के क्रम में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2026 के अंतर्गत जारी परीक्षाफल के संबंध में अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि जिन अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा परिणाम के संबंध में कोई शंका, संदेह अथवा आपत्ति है, वे अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए दिनांक 19 नवंबर 2026 एवं 20 नवंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक जिला होमगार्ड कार्यालय, रोशनाबाद, हरिद्वार में उपस्थित हो सकते हैं।
जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स गौतम कुमार ने संबंधित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपने परीक्षा परिणाम से संबंधित शंकाओं एवं आपत्तियों का निराकरण कराने की अपील की है।
