हरिद्वार, 17 नवंबर – महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहां कि
घटना के चार साल बाद भाजपा के इशारे पर विनोद आर्य ने अंकिता और उसके दोस्त की निजी चैट सार्वजनिक कर निजता का हनन करने के साथ अंकिता के चरित्र हनन का भी प्रयास किया है। जिससे प्रदेश की जनता की भावनाएं भी आहत हुई हैं। इसके लिए विनोद आर्य पर एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अंकिता मामले में वीआईपी की बात भाजपा नेताओं ने सामने रखी। विनोद आर्य को पुलकित आर्य की चैट भी सार्वजनिक करनी चाहिए। जिससे वीआईपी के संबंध में जानकारी सामने आ सके।

जैनी द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत पर लगाए गए आरोपों के संबंध में ज्योति रौतेला ने कहा कि अंकिता भंडारी मामले को डायवर्ट करने के लिए भाजपा द्वारा इस मामले को तूल दिया जा रहा है। जबकि डीएनए टेस्ट और सीबीआई जांच के बाद हरक सिंह रावत इस मामले में बरी हो चुके हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंजू मिश्रा, महासचिव नलिनी दीक्षित, पूनम भगत, दीपिका गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *