हरिद्वार, 20 नवंबर – हरिद्वार में कुंभ मेले की तैयारी जोर शोर से चल रही है। कुंभ मेले में भीड़ के बीच अपनों से बिछड़ने की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। इसी वजह से कुंभ मेले में बिछड़ने की कहावत भी लंबे समय से आज भी प्रचलित है। लेकिन कुंभ मेला पुलिस इस बार ऐसी घटनाओं को कम से कम करने और बिछड़े लोगों को जल्द से जल्द उनके परिजनों से मिलाने की तैयारी में जुट गई है। मेले की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के साथ खोया पाया व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए कुंभ मेला क्षेत्र में 30 खोया पाया केंद्र बनाए जाएंगे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए 36 थाने, एक साइबर थाना और छह जीआरपी थाने स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा दो रिजर्व पुलिस लाइन के निर्माण का कार्य पूरा होने वाला है।

आईजी कुंभ योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कुंभ मेले की पुलिस व्यवस्था की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल धीरे धीरे हरिद्वार पहुंच रहा है। ऋषिकुल और पंतद्वीप में रिजर्व पुलिस लाइन तैयार की जा रही हैं, जहां पुलिसकर्मियों के रहने की व्यवस्था की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *