देहरादून, 27 नवंबर – उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच IAS और पांच PCS अधिकारियों के तबादले किए गए है

​शासन ने 10 अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है, नैनीताल और अल्मोड़ा के डीएम बदले गए हैं।

​IAS ललित मोहन रयाल को नैनीताल के डीएम पद से हटा कर मुख्यमंत्री के अपर सचिव की जिम्मेदारी के साथ ही अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली।

IAS अंशुल सिंह बनाए गए नैनीताल के नए जिलाधिकारी, वर्तमान में अल्मोड़ा डीएम थे अंशुल सिंह। वहीं ​IAS दीप्ति सिंह को मिली अल्मोड़ा के नए जिलाधिकारी की जिम्मेदारी। जबकि ​KMVN के एमडी IAS विनीत तोमर को मिला उपाध्यक्ष-जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार। वहीं ​IAS निधि यादव बनीं अपर सचिव और निदेशक-खेल एवं युवा कल्याण विभाग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *