हरिद्वार – हरिद्वार की कन्धारी धर्मशाला में आधार कार्ड संशोधन कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में मोती बाजार, बद्री बावला, रामघाट, पुरानी सब्जी मंडी, विष्णु घाट, कुल्लू मंडी हाउस, हनुमान घाट, कुशा घाट, राम बाजार, अपर रोड, जोधामल रॉड इत्यादि क्षेत्र गऊघाट वार्ड नंबर 8 के निवासी आधार कार्ड में संशोधन व नवीनीकरण करा सकते है। सात दिवसीय आधार कार्ड संशोधित कैंप श्री पिनाकी ग्रुप द्वारा पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा के विशेष सहयोग व गऊघाट वार्ड नंबर 8 की पार्षद प्रतिनिधि, पूर्व पार्षद अमन गर्ग के संयोजन में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा, काफी समय से आधार कार्ड में गलत पते व डेट ऑफ बर्थ आदि सही तरीके से दर्ज ना होने के कारण आमजन को बैंकों, बच्चो के एडमिशन, हवाई सफर, रेल सफर, बस सफर इत्यादि में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब आधार कार्ड संशोधन कैंप के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को आसानी से अपना आधार कार्ड संशोधित व ठीक करा सकते हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत ग्रामीण क्षेत्रों, शहरी क्षेत्रो, मोहल्ले, बस्तियों इत्यादि क्षेत्रों में यह अभियान निरंतर जारी रहने चाहिए ताकि आम जनता आसानी से अपने आधार को संशोधित करा कर केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्राप्त कर सके।
आधार कार्ड संशोधित कैंप में सीएससी सेंटर से ऑपरेटर जितेंद्र सिंह, अमन विश्नोई, आशीष कुमार, अंकित, सहयोग कर्ता कुंवर सिंह मण्डवल, राजेश खुराना, आर एस रतूड़ी, संजय बंसल, मोहित गर्ग, दिनेश कोठियाल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

