हरिद्वार – सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2 भेल रानीपुर हरिद्वार में मां सरस्वती के जन्म दिवस के रूप में बसंतोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम को प्रतिभा सम्मान समारोह के रूप में भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके तथा मां सरस्वती की स्तुति के द्वारा किया गया, इस अवसर पर आदेश चौहान विधायक रानीपुर, रजनी कांत शुक्ला, विद्याभारती, रोहिताश्व कुमार जिला संघचालक, एस पी सिंह जिला समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना, दीपक सिंघल व्यवस्थापक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2, भगवत शरण कोषाध्यक्ष सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर 2, एसपी अग्रवाल पूर्व प्रबंधक व वर्तमान में उपाध्यक्ष सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर 2, रामप्रकाश प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर, अनुज शर्मा, रमेश उपाध्याय, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय की छात्राओं के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया, इसके उपरांत विद्यालय की छात्रा अमृता सिंह द्वारा बसंत पर अपने विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम को बसंत के रूप में रंगने हेतु बसन्त गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदेश चौहान के द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए 5100 रुपये की धन राशि भेंट की गई, विद्यालय के पूर्व आचार्य पंकज शर्मा ने भी बच्चों को 1100 रुपए उत्साहवर्धन हेतु प्रदान किए। विद्यालय के कानूनी सलाहकार अनुज शर्मा ने मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को 500 रुपये प्रदान किए, कक्षा 10 की छात्रा सलोनी द्वारा वीर हकीकत राय के द्वारा किए गए बलिदान को याद करते हुए उनके बारे में अविस्मरणीय बातें बताई गई। अंत में गढ़वाली नृत्य, पंजाबी नृत्य भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा मानव पिरामिड बनाकर सबका मन मोह लिया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रजनी कांत शुक्ला भारत शब्द की व्याख्या करते हुए ज्ञान की साधना विज्ञान की देवी मां सरस्वती के जन्मोत्सव पर सभी को शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के व्यवस्थापक दीपक सिंघल ने सभी लोगों का विद्यालय के कार्यक्रम में उपस्थित होने पर आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार चौहान ने भी कार्यक्रम में पधारे भक्तों का धन्यवाद किया। वहीं कार्यक्रम से पहले यज्ञ का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रमुख योगदान रूद्र प्रताप शास्त्री, तारा दत्त जोशी ने किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा रुकैया खुशी द्वारा हेमा जोशी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर प्रवीण कुमार, हरीश श्रीवास्तव, दीपक कुमार, बृजेश कुमार, जयपाल सिंह, विपिन जोशी, अनुज गुप्ता, अमित शर्मा, रजत कुमार, देवेश कुमार, सुमन त्यागी, नेहा वर्मा, रितु चौहान, मनीष खाली, भानु प्रताप सिंह चौहान, अमृता सिंह, दिव्या गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

