हरिद्वार – धर्म नगरी हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में हीरो कंपनी की कैंटीन में चाय पीने को लेकर हुई मामूली सी कहासुनी को लेकर कंपनी के ही कुछ युवकों द्वारा एक युवक को बीच सड़क पर बड़ी बेरहमी से पीटा गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही पीड़ित के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।


सिडकुल थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर बड़ी ही बेरहमी से हीरो कंपनी मैं कार्य करने वाले लक्सर निवासी भीम और नितिन के साथ कुछ युवकों ने कंपनी मैं ही कार्य करने वाले हरियाणा निवासी रवि को बीच सड़क पर लाठी-डंडों से बड़ी बेरहमी से पीटा। पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में आप साफ़ देख सकते हैं कि सड़क पर बड़ी बेरहमी से युवक को पीटा जा रहा है, मगर वहां मौजूद लोगों की भीड़ ने युवक को बचाने की कोशिश नहीं की।
वही एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय का कहना है कि एक वीडियो वायरल हुआ है। यह सिडकुल थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पीड़ित के भाई के द्वारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस द्वारा इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए 9 फरवरी को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वीडियो में कई लोगों द्वारा युवक को पीटा गया है इसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा इस मामले में एक टीम बनाई गई है और बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
मामूली सी कहासुनी को लेकर बीच सड़क पर जिस तरह से एक युवक को लाठी-डंडों से बड़ी बेरहमी से पीटा गया उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा थी मगर किसी ने भी उस युवक को बचाने की कोशिश नहीं की पुलिस द्वारा अब इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। अब देखना होगा पुलिस कब तक बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *