हरिद्वार – हरिद्वार के बहादराबाद में नेशनल हाईवे पर आज से टोल प्लाजा की शुरुआत हो गई है। एनएचएआई के अधिकारियों ने टोल प्लाजा को टोल कलेक्टिंग एजेंसी को सौंप दिया है। नए बने टोल प्लाजा का स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध किया। आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर टोल प्लाजा पर हंगामा किया। हंगामे की जानकारी पाकर बीजेपी विधायक सुरेश राठौर भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के विरोध को समर्थन दिया। विधायक सुरेश राठौड़ ने कहा कि एनएचएआई के अधिकारियों ने चोरी-छिपे टोल प्लाजा शुरू कर दिया है जो कि गलत है। वो यहाँ के जनप्रतिनिधि है केंद्र या राज्य सरकार की किसी भी योजना को शुरू करने से पहले उनसे चर्चा होनी चाहिए लेकिन एनएच के अधिकारियों ने ऐसा नही किया। उन्होंने मांग की कि 25 किलोमीटर के क्षेत्र के निवासियों के लिए टोल फ्री किया जाना चाहिए। हंगामे की सूचना पाकर बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *