हरिद्वार – हरिद्वार में टीवी सीरियल में अभिनेत्री बनाने का झांसा देकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। नाबालिक छात्रा को सीरियल में रोल दिलाने के नाम पर आरोपी उसे रामनगर से हरिद्वार लेकर पहुंचा था। यहां मंगलवार को एक होटल में उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी के गलत इरादों भनक लगते ही छात्रा ने अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी विनोद आर्य को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विनोद आर्य उधम सिंह नगर जिले का रहने वाला है और खुद को सीरियल का डायरेक्टर बता कर नाबालिग छात्रा का यौन शोषण करना चाह रहा था। हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी डायरेक्टर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। हरिद्वार की एसपी सिटी कमलेश उपाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी का नाम विनोद आर्य है जो नैनीताल से एक नाबालिग लड़की को टीवी सीरियल में काम दिलाने का झांसा लेकर हरिद्वार लाया था। आरोपी ऊधमसिंह नगर जिले का रहने वाला है, नाबालिक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय के सामने पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *