लक्सर (हरिद्वार) – डीजल पेट्रोल, रसोई गैस और अनाज के बढ़ते दामो के विरोध में कांग्रेस ने उत्तराखंड सरकार को घेरने का प्रयास किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में जगह जगह धरना प्रदर्शन किया। लक्सर में भी बालावाली तिराहे पर धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने अपनी कमर व कंधे पर गैस के सिलेंडर रखकर अपना विरोध दर्ज कराया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि मोदी सरकार ने महंगाई के कारण जहां आम जनता को भुखमरी के कगार पर पहुंचा दिया है वही युवाओं का भविष्य चौपट कर दिया है। व्यापारियों के व्यापार को ठप कर दिया है, किसानों को बर्बाद किए जाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। केंद्र सरकार के खिलाफ बोलने वालों को देश द्रोही बताया जा रहा है। राजेश रस्तोगी ने कहा कि हिंदुस्तान में केवल एक ही नेता है जो खुलकर मोदी सरकार की नीतियों का विरोध कर रहा है जिसका नाम राहुल गांधी है। रस्तोगी ने कहा कि राहुल गांधी ही मोदी सरकार का विकल्प है।
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव संजय सैनी ने कहा कि हम सब कांग्रेसी मिलकर भाजपा नेताओं को चुनाव हराकर घर बैठाने का काम करेंगे। कांग्रेस के जिला महामंत्री प्रधान अरुण चौधरी ने कहा कि अच्छे दिन के सपने दिखाकर लोगों की वोट हड़प कर मोदी सरकार महंगाई की आड़ में लोगों का पेट काटने का काम कर रही है। प्रधान रहीस अहमद मंसूरी और पूर्व महासचिव आनंद उपाध्याय ने कहा कांग्रेस के अलावा कोई विकल्प नहीं है। जो लोग सत्ता में बैठे हैं यह गरीब जनता से वाकिफ नहीं है।
विरोध दर्ज कराने वालों में सचिन विश्वास, जिला महामंत्री अरुण चौधरी, कांग्रेस सेवा दल के जिला प्रभारी लोकेश कुमार, कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष आर्यन राठौर, लक्सर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष सोनू पालीवाल, महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष बबली देवी ,तुषार खटीक, मोहन सैनी, मनीष कुमार, अनिता गर्ग, रेनू कश्यप ,रेखा गर्ग, अजय वर्मा ,वसीम अकरम, संजीव कुमार सेठपुर, बाबर खान, फुरकान अली, डॉ0 राजेंद्र वर्मा, सूरज रावत, प्रदीप शर्मा, अहमद अली, फुरकान अंसारी, तौफीक अंसारी, सानू नामदेव ,मनीष कश्यप, अरुण कश्यप, अरुण वाल्मीकि, नितिन वाल्मीकि, शेखर कश्यप, मास्टर प्रमोद चौधरी, अजित पवार, सागर राठौर, प्रदीप भटनागर, सोनू डोगरा, संदीप भटनागर, कुंवर सिंह, सौरव पालीवाल, विकास कुमार, फिरोज सिद्दीकी, मोहन, राकेश गुर्जर, अरविंद शर्मा , प्रियबन्धु सैनी, निगार खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

