हरिद्वार – राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों ने हरिद्वार की जिला पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल से कोरोना वैक्सीनेशन के मद्देनज़र मुलाकात की। धर्मशाला प्रबंधको और कर्मचारियों को लगाए जाने वाली कोरोना वैक्सीन हेतु 317 धर्मशालाओं की सूची सौंपी जिनको आगामी दिनों में वैक्सीन लगानी है।
राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति के अध्यक्ष महेश गौड़ ने कहा कि हरिद्वार के सभी धर्मशाला प्रबंधक मुख्य धारा में रहकर कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे हैं अतः उन सभी को सरकार द्वारा कोरोना वैक्सीन लगाया जाना स्वागत योग्य कदम है।
वहीं समिति के महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि धर्मशाला प्रबंधको और कर्मचारियों को टीके लगाए जाने की शुरुआत प्रशासन द्वारा कर दी गई है और जल्द ही वैक्सीन का पहला चरण पूर्ण कर लिया जाएगा।
इस अवसर पर रमेश भाई ठाकर, कोषाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, गौरव भारद्वाज, भोला दत्त जोशी, प्रभात कौशिक, घनश्याम सांखला आदि उपस्थित रहे।

