हरिद्वार – शनिवार को होने वाले माघ पूर्णिमा के स्नान को लेकर कुंभ मेला पुलिस पूरी तरह तैयार है। इस स्नान को भी मेला पुलिस में तैनात पुलिसकर्मी ही संपन्न करवाएंगे। पूर्व की तरह इस बार भी पूरे मेला क्षेत्र को नौ जोन और 24 सेक्टरों में बांटा गया है। स्नान से एक दिन पूर्व मेला आईजी संजय गुंज्याल ने कुंभ मेले की ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। इस दौरान संजय गुजराल ने बताया कि माघ पूर्णिमा का स्नान का विशेष महत्व है जो योग स्नान के लिए बने हैं उसके अनुसार आज से ही हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगेगी इसलिए सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि हरिद्वार जिला प्रशासन द्वारा तय की गई गाइड लाइन का भी इसी स्नान पर्व पर पूर्णतया पालन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *