देहरादून – उत्तराखंड का आगामी ग्रीष्मकालीन विधानसभा सत्र गैरसैंण में किया जाना प्रस्तावित है। 01 मार्च से सत्र की शुरुआत होगी। वही इस सत्र से पहले राज्य के दो अधिकारियों को विधानसभा सत्र की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमे सूचना विभाग में अनुसचिव के पद पर तैनात रजनीश जैन और सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में तैनात सहायक निदेशक मनोज श्रीवास्तव को इस सत्र का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। दोनों अधिकारी इस विधानसभा सत्र से संबंधित प्रक्रिया और कार्य संचालन को देखेंगे।

