हरिद्वार – माघ पूर्णिमा के स्नान पर कुंभ मेला क्षेत्र में हज़ारों की तादाद में श्रद्धालु माँ गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। माघ पूर्णिमा का स्नान का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस अवसर पर गंगा जी में स्नान करने पर 10 हज़ार अश्वमेघ यज्ञ के सामान पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन गंगा में डुपकी लगाने के बाद तिल, वस्त्र दान करने से श्रद्धालु सारे पापों से मुक्ति पाते हैं। गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्होंने माँ गंगा से अपने परिवार की सुख श्रमिधि के साथ ही कोरोना जैसी महामारी देश और दुनिया से जल्दी ख़त्म हो इसके लिये भी कामना की है। वहीं मेला प्रशासन ने पूरे मेला क्षेत्र को नौ जोन और 24 सेक्टरों में बांटा है ताकि किसी भी तरीके से श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो और स्नान को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके।

