हरिद्वार – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए हर सप्ताह विभिन्न मुद्दों पर संवाद करते आये है। इस बार मन की बात कार्यक्रम हरिद्वार के लोगो के खास होने जा रहा है। चूंकि धर्मनगरी हरिद्वार में महाकुंभ 2021 का भी आगाज हो गया है इसलिए 28 फरवरी को मन की बात कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी हरिद्वार में साधु संतों के साथ ही यहाँ के व्यापारियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता उत्साहित है। हरिद्वार के एसएमजेएन कॉलेज में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। कॉलेज प्रबंधन के साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के प्रांगण में बने पंडाल में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। इस दौरान हरिद्वार बीजेपी के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरिद्वार के व्यापारियों के साथ ही साधु संतों से भी सीधा संवाद करेंगे। चूंकि हरिद्वार में महाकुंभ मेले का आयोजन होने जा रहा है इस पर भी प्रधानमंत्री चर्चा कर सकते है।
कार्यक्रम की तैयारी में निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्रपुरी महाराज, एसएमजेएन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ सुनील बत्रा, हरिद्वार बीजेपी के जिला महामंत्री विकास तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।

