देहरादून – कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पूनम भगत को पार्टी से निलंबित कर दिया है। पूनम भगत वर्तमान में कांग्रेस की प्रदेश सचिव के पद पर थी। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व पूनम भगत की बहू की संदिग्घ परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बहु पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए बेटी की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया था। पुलिस ने करवाई करते हुए पति को जेल भेज दिया था जबकि पूनम भगत का घटना के बाद से कोई पता नहीं है कि वह कहां है।

