देहरादून – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत को बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के पीठाधीश्वर रूपेंद्रप्रकाश महाराज भी सीएम तीरथ सिंह रावत से मिले और उन्हें आशीर्वाद भी दिया।

इस दौरान रूपेंद्रप्रकाश महाराज ने कहा कि सीएम तीरथ सिंह रावत के कार्यकाल में उत्तराखंड में विकास कार्यों में और अधिक गति आएगी। हरिद्वार में आयोजित होने वाला महाकुंभ पर्व का स्वरूप दिव्य और भव्य होगा। तीरथ सिंह रावत के रूप में उत्तराखंड को योग्य मंत्री मुख्यमंत्री मिला है। अपनी सादगी और बेहतर अनुशासन के लिए विख्यात सीएम तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास होगा। उनके नेतृत्व क्षमता और बेहतर कार्य कुशलता को देखते हुए उन्हें यह पदभार मिला है। संत समाज को भी उनसे काफी आशाएं हैं ऐसे में रावत के मुख्यमंत्री बनाए जाने से कुंभ का भव्य आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *