हरिद्वार – हरिद्वार की लक्सर जीआरपी पुलिस ने सिविल अस्पताल से फरार हुए कैदी को एक घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। दरअसल आरोपी हरिद्वार जेल में जहरखुरानी के आरोप में पिछले कई महीनों से बंद था। दो दिन पहले उसे ऑपरेशन के लिए जेल से निकालकर रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आज सुबह आरोपी जेल कर्मियों और अस्पताल के स्टाफ को चकमा देकर फरार हो गया था। हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जैसे ही आरोपी फरार हुआ था तभी उसके हुलिए को फ्लैश करते हुए सूचना प्रसारित की गई। आरोपी के फरार होने के एक घंटे बाद ही उसे लक्सर जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


