हरिद्वार – हरिद्वार के लालढांग गांव से पौड़ी के कांडा जा रही बरातियों से भरी बस बीच रास्ते में ही दुर्घटना का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में करीब 45 बाराती सवार थे। पौड़ी के बीरोंखाल के पास हुए इस हादसे में कई लोगो की मौत हो चुकी है। हालांकि मरने वाले लोगो की संख्या की पुष्टि अभी तक नही हो पाई है। हादसे के बाद लालढांग गांव में मातम पसरा हुआ है। अधिकारियों और नेताओ के दौरे गांव में रात से ही जारी है। हरिद्वार के एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद ने भी लालढांग गांव जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

बीती रात से ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें दुर्घटना स्थल पर राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर देहरादून में आपदा कंट्रोल रूम पहुंच गए थे और उन्होंने रात भर पल-पल हादसे की जानकारी अधिकारियों से ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *