हरिद्वार – अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी0 एल0 शाह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में आगामी 18 जून, 2023 (रविवार) को वृहद स्तर पर चलाये जाने वाले स्वच्छता अभियान के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी पी0 एल0 शाह ने बताया कि इस पूरे स्वच्छता अभियान की उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड द्वारा मानिटरिंग की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्वच्छता अभियान के लिये जिन-जिन उपकरणों या संसाधनों की आवश्यकता हो, उसकी पूरी व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने ये भी निर्देश दिये कि स्वच्छता अभियान के तहत जो भी कूड़ा इकट्टा हो, उसे निर्धारित प्रोसेसिंग स्थान पर पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बीएचईएल के अधिकारियों से भी कहा कि वे अपने क्षेत्र में साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था करना सुनिश्चित करें तथा सभी अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुये स्वच्छता अभियान में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।
पी0 एल0 शाह ने निर्देश दिये कि जिस क्षेत्र में भी आप स्वच्छता का अभियान चला रहे हैं, उस क्षेत्र के समस्त फोटोग्राफ्स, बनाये गये ह्वाट्सऐप गु्रप पर भेजना भी सुनिश्चत करें।
इस अवसर पर एमएनए रूड़की विजय नाथ शुक्ल, ईओ नगरपालिका सुल्तानपुर, अजय कुमार, कलियर गौहर हयात, पाडलीगुर्जर दीपक कुमार शर्मा, नगरपालिका परिषद लक्सर सी0 एस0 शर्मा, नगर निगम रूड़की सचिन कुमार, भगवानपुर नौशाद, लण्ढौरा सुरेन्द्र, ढण्डंेरा संजय, ईओ श्विालिक नगर मामचन्द, मंगलौर मोहम्मद कामिल, झबरेड़ा रमेश पाठक, नगर निगम हरिद्वार डॉ0 तरूण मिश्रा, बीएचईएल के अधिकारीगण सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

