हरिद्वार – बीती रात बैरागी संतो द्वारा अपर मेलाधिकारी के साथ की गई मारपीट के मामले में आईजी संजय गुंज्याल ने कार्रवाई की बात कही है। बड़ा अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुँचे आईजी संजय गुंज्याल ने कहा कि इस घटना की अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज ने भी कड़ी निंदा की है। कुम्भ मेले में उतार चढ़ाव होते रहते है यदि किसी की कोई डिमांड है भी तो बातचीत करके मामले को सुलझाया जा सकता है। इस तरफ से हिंसा या गाली गलौज का कोई स्थान नही है। इस मामले को पुलिस ने अपनी जीडी में दर्ज कर लिया है। अभी इसमें जाँच की जा रही है और जाँच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *