मयूर सैनी/सचिन कुमार
हरिद्वार – हरिद्वार में प्रशासन ने ध्वनि प्रदूषण करने वाले 7 धार्मिक स्थलों पर जुर्माना लगाया है। पथरी थाना क्षेत्र के कई गांवों के धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरो को सीमित आवाज में बजाने को कहा गया था की। लेकिन लाउडस्पीकर की आवाज कम नही होने पर पथरी थाना पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट पर एसडीएम पूरन सिंह राणा ने 7 धार्मिक स्थलों पर पांच पांच हजार का जुर्माना लगाया है। वहीं दो धार्मिक स्थलों को ध्वनि प्रदूषण करने पर चेतावनी दी गई है।
वहीं प्रशासन की कार्रवाई पर धार्मिक धर्मगुरु ने सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा की ध्वनि प्रदूषण की मुख्य वजह गाड़ियों का हॉर्न और डीजे है, जिस पर नियंत्रण नहीं किया जा रहा है।

