मयूर सैनी/सचिन कुमार

हरिद्वार – हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में संचालित हो रहे स्पा सेंटर पर औचक छापामारी करने का निर्देश दिया था। उसी के तहत थाना भगवानपुर पुलिस ने कस्बा भगवानपुर में संचालित कोहिनूर स्पा सेंटर पर मानव तस्करी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी तथा अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 3 लोगों को गिरफ्तार किया है तथा दो पीड़ित महिलाएं भी मौके पर मिली जिन्हें मानव तस्करी से मुक्त कराया गया है। स्पा सेंटर का मालिक फरार है।
चारों अभियुक्तों के विरुद्ध मानव तस्करी तथा अनैतिक देह व्यापार करने के अपराध में थाना भगवानपुर पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम –
1.अमरजीत सिंह थाना प्रभारी भगवानपुर
2.उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट
3.महिला उपनिरीक्षक मनसा ध्यानी
4.कांस्टेबल सचिन
5.कांस्टेबल विनोद
6.महिला कांस्टेबल गंगा यादव
7.कांस्टेबल चालक लाल सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *