हरिद्वार – हरिद्वार लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत रविवार को हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी त्रिवेंद्र सिंह रावत का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने हरकी पैड़ी पर पहुंचकर मां गंगा का पूजन किया। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कई आश्रमों और अखाड़ों में जाकर साधु संतों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।
मीडिया से बात करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपनी सरकार की 4 साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चरल बहुत काम उनके कार्यकाल में हुआ है। हालांकि हरिद्वार बीजेपी में गुट बाजी के सवाल को त्रिवेंद्र रावत टाल गए।
वहीं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी ने कहा कि जो पार्टी राम की बात करती है, हिंदुत्व की बात करती है। संत उसका साथ देंगे।
त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, पूर्व दर्जा धारी मंत्री विमल कुमार, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, संजीव चौधरी समेत पार्टी कई पधाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

