हरिद्वार – हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा जिसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार कर विरोध कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ा। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आज हरिद्वार में प्रशासन ने बहादराबाद क्षेत्र में नहर पटरी के किनारे बनी एक अवैध धार्मिक स्थल पर कार्रवाई की। कार्रवाई करने के दौरान कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और इसको हटाने का विरोध करने लगे। मौके पर मौजूद प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने विरोध करने वाले लोगों को काफी समझाया लेकिन जब वे नहीं माने तो पुलिस ने लाठियां फटकार कर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ा।
एसडीएम पूरन सिंह राणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सरकारी जमीनों से अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है कुछ लोग बेवजह प्रशासन की कार्रवाई में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे हैं ऐसे लोगों से पुलिस सख्ती से निपट रही है।

