ब्यूरो नैनीताल

हल्द्वानी (नैनीताल) – बिजली के दामों में प्रस्तावित बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। हल्द्वानी के बुध पार्क में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता को इससे और ज्यादा परेशानी उठानी पड़ेगी। ऊर्जा प्रदेश में ही लोगों को महंगे दाम पर बिजली खरीदनी पड़ रही है, उन्होंने राज्य सरकार से तत्काल महंगाई से लोगों को राहत देने की मांग की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *