हरिद्वार – लोकसभा चुनाव से पहले गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग फिर जोर पकड़ने लगी है। हरिद्वार श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने आज गंगा पूजन किया और सरकार से गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की। गौरतलब है कि ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर यात्रा की शुरुआत की है। उनके समर्थन में श्री अखंड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ताओं ने भी सरकार के सामने अपनी आवाज को बुलंद किया है।

अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति का आधार है और गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने साफ तौर से ये भी कहा कि लोकसभा चुनाव में वो वोट मांगने वाले प्रत्याशियों से भी अपील करेंगे कि सांसद बनकर सदन में गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की आवाज को उठाएंगे।