हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में रविवार को श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की भव्य पेशवाई निकाली गई, इस दौरान योग गुरु बाबा रामदेव आचार्य बालकृष्ण समेत बड़ी संख्या में साधु संतों ने पेशवाई में भाग लिया। जगह जगह पेशवाई मार्ग पर स्थानीय लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर पेशवाई का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत में भी पेशवाई का स्वागत किया। बंशीधर भगत साधु संतों के साथ भांगड़ा करते हुए भी दिखाई दिए। वहीं दूसरी तस्वीर में मेला अधिकारी दीपक रावत भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए और उन्होंने भी पंजाबी गानों पर साधु संतों के साथ दिल खोल कर डांस किया।

