ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ
लखनऊ – कोरोना टीके को लेकर अखिलेश यादव के दिये बयान की वजह से वह बीजेपी के साथ ही कई लोगों के निशाने पर थे। अखिलेश यादव ने कहा था कि वह बीजेपी का टीका नहीं लगवाएंगे। लेकिन अब अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा है कि वह भारत सरकार के टीके का स्वागत किया है, अखिलेश यादव ने लिखा है कि वह भी कोरोना का टीका लगवाएंगे, अखिलेश ने लोगों से भी टिका लगवाने की अपील भी की है।

